किशोर ने 11 महीने की बच्ची से किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2016 - 09:33 AM (IST)

फरीदाबाद (सूरजमल): कृष्णा कालोनी में रहने वाला एक किशोर अपने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की 11 महीने की बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया, जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची के रोने पर आरोपी उसे घर छोड़ कर फरार हो गया। बाद में बच्ची की हालत को देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। बच्ची को गंभीर हालत में बादशाह खान अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 
 
महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कृष्णा कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में कहा है कि पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय एक किशोर का उसके घर में आना-जाना है। वह कई बार उसकी बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले जाता है। वीरवार को भी वह अपने काम पर गया हुआ था। शाम को करीब आठ बजे उसकी पत्नी घरेलू कामों को निपटा रही थी। तभी उसके घर में वह किशोर पहुंच गया। किशोर उसकी बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। किशोर बच्ची को लेकर एक सुनसान स्थान पर चला गया। जहां वह उसकी बच्ची को एक झोपड़ी के अंदर ले गया। वहां जाते ही उसने बच्ची के साथ बलात्कार करना शुरू कर दिया। बाद में आरोपी बच्ची को उसके घर छोड़ कर फरार हो गया। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static