BJP नेता सुरेन्द्र तेवतिया को खट्टर ने चेयरमैन के पद से नवाजा

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2016 - 04:01 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी): राज्य मंत्री मंडल में पीछे रह गए फरीदाबाद को कई सौगाते मिल रही है। सी.पी.एस. सीमा त्रिखा के बाद भाजपा नेता सुरेन्द्र तेवतिया को मुख्यमंत्री ने चेयरमैन के पद से नवाज दिया और विधायक विपुल गोयल मंत्री बनने जा रहे है। सुरेन्द्र सिंह तेवतिया का चेयरमैन बनने के बाद आज फरीदाबाद में जोरदार स्वागत किया गया।

 

जानकारी के अनुसार चैयरमैन बनने के बाद सुरेन्द्र तेवतिया फरीदाबाद पंहुचे अौर उनका दिल्ली सीमा से ही काफिले के साथ स्वागत किया गया और भाजपा नेताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर मुंह मिठा करवाया। 

 

सुरेन्द्र तेवतिया का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फरीदाबाद से बहुत लगाव रहा है। बहुत जल्द ही फरीदाबाद विकास के मामलें में प्रदेश का अव्वल जिला होगा। वे सरकार और पार्टी की नीतियों पर चलते हुए जिले का विकास कराएंगे। सुरेन्द्र तेवतिया ने चैयरमैन बनने के लिए मुख्यमंत्री और केन्द्रीय राज्यमंत्री का धन्यवाद किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static