450 झुग्गी व झोपडियां हुई जमींदोज, बडी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 08:24 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): एक बार फिर से डीटीपी टीम व पुलिस दस्ते द्वारा सरस्वती कुंज, सेक्टर-53 में तोडफोड अभियान चलाया गया। जहां हंगाम व विरोध को रोकने के लिए बडी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों की मानें तो कार्रवाई के दौरान 450 झुग्गी व झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया गया। ये झुग्गियां तबरीबन ( 2 एकड़ क्षेत्र) क्षेत्र में फैली पडी थी। बताया गया है कि पूर्व में यहां पर कई बार चेतावनी दी चुकी थी। बावजूद इसके झुग्गियों का विस्तार लगातार बढता जा रहा था। लेकिन शिनवार को उस समय क्षेत्र में हडकंप मच गया जबकि डीटीपी टीम भरी पुलिस बल व जेसीबी के साथ इसे तोडने पहुंचा। हालांकि देर तक चली इस कार्रवाई के बाद 450 से ज्यादा झुग्गियों को जमींदोज कर दिया गया।
मार्च में तोडी थी 850 झुग्गियां
इससे पूर्व मार्च- 2025 में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान सरस्वति कुंज जबकि व राजेन्द्र पार्क में 850 झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया था। जिसे तकरीबन 4 एकड के भूभाग में विस्तारित किया गया था। डीटीपी अमित मधोलिया ने बताया किसी भी हाल में अनाधिकृत निर्माण नही हो दिया जाएगा।
लगातार कार्रवाई से हडकंप
जिला नगर योजानाकार विभाग (डीटीपी) दस्ते द्वारा शुक्रवार को भोंडसी थाना क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में डीटीपी दस्ते व पुलिस बल की सहायता अनधिकृत कॉलोनियों पर सफलतापूर्वक विध्वंस अभियान चलाया। इस दौरान 25 डीपीसी, 3 चारदीवारी, 1 इमारत घ्वस्त कर दिया गया। विभाग की लगातार कार्रवाई से कच्ची कालोनियों व झुग्गी झोपडियों में हडकंप की स्थिति बनी हुई है।
वर्जन-
“अनाधिकृत कालोनियों को लेकर यह कार्रवाई लगातार जारी है। आगें भी इलाकें में निर्मित किए गए अनाधिकृत निर्माण को लेकर कार्रवाई होगी। अनाधिकृत निर्माण को लेकर कई बार नोटिस दिए जा गए थे। बावजूद इसके इसका विस्तार बढता जा रहा था।” अमित मधोलिया, डीटीपी इंफोर्समेंट