कस्टमरकेयर अधिकारी बनकर लगाई 5.50 लाख की चपत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 16, 2025 - 08:33 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर क्राइम मानेसर थाना एरिया में जालसाजों ने कंपनी का कस्टमरकेयर अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को 5,50,850 रुपए की चपत लगा दी। जालसाजों ने कस्टमर की प्रॉब्लम का सोल्यूशन करने के नाम पर एक लिंक भेजा और फोन हैक कर लिया। इसके बाद पीडि़त व्यक्ति व उसकी पत्नी के अकाउंट से 5,50,850 रुपए निकाल लिए।

 

शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-85 की सोसाइटी में रहने वाले अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि वे माइक्रोटेक यूएसबी डिवाइस की कंपलैंट करने के लिए 12 जुलाई को कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर रहे थे। इसके बाद उनके पास एक कॉल आई। जिसमें उन्हें बताया गया कि यह कॉल माइक्रोटेक से है। वहीं उन्हें लिखित में शिकायत दर्ज कराने को कहा गया।

 

इसके लिए उन्होंने एक लिंक भेजा। लिंक क्लिक करने के बाद उन्होंने दस रुपए पेटीएम करने के लिए बोला। अनिल कुमार ने कॉल काट दी। दूसरे दिन 13 जुलाई की सुबह अनिल कुमार ने अपना अकाउंट चेक किया तो पता चला कि उसकी पत्नी के अकाउंट से 2,84,850 रुपए और अनिल के अकाउंट से 2,66,000 रुपए की ट्रांजेक्शन हुई हैं। जालसाजों ने उसका फोन हैक करके वारदात को अंजाम दिया था। वहीं आरोपियों द्वारा भेजा गया लिंक भी डिलीट कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static