देश भर से 72.49 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 55 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 26, 2025 - 07:47 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर क्राइम पुलिस थाना की अलग-अलग टीमों ने देश भर से  72.49 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 55 आरोपियों को बीते छह माह में गिरफ्तार किया है। आरोपी फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल, सेक्सटॉर्सन, शेयर मार्केट में निवेश, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी करते ​थे। 

 

 

पुलिस ने आरोपियों से 30,12,178 रुपये नकदी, 21 मोबाइल, 11 सिम कार्ड, दो डेबिट कार्ड, एक चेकबुक और एक पासबुक बरामद की है। मोबाइल और सिम कार्ड का इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से डाटा जांचने पर पुलिस को पता चला कि आरोपियों के ​खिलाफ कुल 18,228 शिकायतें और 597 मामले दर्ज हैं।   

 

 

एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान ने बताया कि आरोपी फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल, सेक्सटॉर्सन, शेयर मार्केट में निवेश, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी करते ​थे। आरोपियों के ​खिलाफ हरियाणा में 48 मामले दर्ज हैं। इनमें साइबर क्राइम ईस्ट थाना में 10 मामले, साइबर क्राइम वेस्ट थाना में आठ मामले और साइबर क्राइम साउथ थाना में तीन मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी 55 साइबर ठगों को बीते छह माह (नवंबर 2024, दिसंबर 2024, जनवरी, फरवरी, मार्च व अप्रैल) के दौरान गिरफ्तार किया है। 

 

एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर क्राइम ईस्ट थाना पुलिस ने आरोपी सौरभ बाल्यान, सोनू मोड़नवाल, प्रतीक श्रीवास्तव, सचिन कुमार गुप्ता, अनुम कुमार, पंकज सलूजा, नितिन भारद्वाज, भानु कौशल, नरेंद्र कुमार, प्रदीप, कुलदीप, संदीप, अनुज, अंशु मिश्रा, अविनाश, जीतू, प्रदीप कुमार, अरुण, आदित्या, मनोज भारद्वाज, अजय कुमार शर्मा, सुमेर सिंह, वीरेंद्र कुमार, आनंद बहादुर, वेंकटेश कुमार उर्फ वैंकटेश कुमार श्रीवास्तव, मुकेश मीणा, दिलखुश मीणा, नितिन, मनोज कुमार, जितेंद्र, सचिन, विकास, ताहिर नसीम व अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। जबकि साइबर क्राइम वेस्ट थाना पुलिस ने आरोपी मुहम्मद फाजिल, मुहम्मद सकारिया, मुहम्मद राफी कुरुनियां, अब्दुल हमीद, साइदालवी, फेबिंशा अहमद, सीमंत राजोरा, अमनजौत, शत्रुध्न यादव, राकेश कुमार उर्फ गौरी, वरुण, खुशबू गुप्ता, हसीना खातून, साजिया, सानिया, सचिन, कारण कुमार, मुहम्मद कासिफ व आत्मा उर्फ आंचल को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा साइबर क्राइम साउथ थाना पुलिस ने आरोपी महेश सुरेश बोबडे, पीतांबर उर्फ लाला व विश्वास गुप्ता को गिरफ्तार किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static