ओएलएक्स पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर कंपनी कर्मी महिला से 2.85 लाख ठगे

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 08:37 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर क्राइम मानेसर एरिया में ओएलएक्स पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर कंपनी कर्मी महिला से 2,84,950 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में गुडग़ांव के सेक्टर-84 की सोसाइटी में रहने वाली डिंपल पारीक जैन ने कहा कि वह एक कंपनी में नौकरी करती है। उसने मार्च 2026 में ओएलएक्स पर डायनिंग टेबल बेचने के लिये विज्ञापन डाला था। जिसके बाद 15 मार्च को उसके पास एक कॉल आई और कॉलर ने बताया कि उसकी पुराने फर्नीचर की शॉप है। वह ओएलएक्स पर फर्नीचर खरीदकर बेचता है। उसकी डिंपल से दस हजार रुपये में डायनिंग टेबल खरीदने की बात तय हो गई। जिसके बाद 17 मार्च को डिंपल के पास उसने दोबारा कॉल की और बताया कि उसका लडक़ा डायनिंग टेबल लेने के लिए आ रहा है। वहीं महिला के पास क्यूआर कोड भेजा और कहा कि यह मर्चेंट कार्ड है।

 

पहले महिला को पेमेंट करनी होगी, जिसके बाद उसके पास दो बार पेमेंट वापिस आ जाएगी। महिला ने एक रुपये, 50, 100 रुपये पेमेंट की जो वापिस आ गई। इस तरह उसने महिला को अपने झांसे में लेकर 9,999, 10,001, 29,950, 45,000 रुपये पेमेंट करा ली। आरोपी ने पेमेंट वापिस नहीं की और महिला को पेमेंट वापिस करने के फेक स्क्रीन शॉट भी भेजे। आरोपी ने महिला से 50-50 हजार व एक लाख रुपये की और पेमेंट करा ली। इसके बाद भी रुपए मांगने लगा। महिला के मना करने पर उसने सारी चैट मैसेज डिलीट कर दिए। इस तरह आरोपी ने महिला को कुल 2,84,950 रुपये की चपत लगा दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static