गुरुग्राम में ठंड ने और बढ़ाई ठिठुरन, लोग घरों में दुबकने को मजबूर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 08:09 PM (IST)


गुडग़ांव, ब्यूरो: गुरुग्राम में पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही ठंड से और ज्यादा ठिठुरन बढ़ रही है। इसके साथ ही शीत लहर का प्रकोप जारी है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी ठंड का प्रकोप लगातार जारी रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं, जिसके एकाएक तापमान में गिरावट आने के कारण सर्दी बढ़ गई है। हालांकि कभी कभी धूप खिल जाती है, परंतु ठंडी हवा के कारण धूप भी ठंड के प्रकोप को कम नहीं कर पाई। कुछ दिनों से तो सूर्य देवता के दर्शन भी लोगों को नही हो रहे है। ठंड बढऩे से सबसे ज्यादा परेशानी सडक़ों पर निकलने वाले लोगों को हुई। बाइक सवार पूरी तरह से अपने शरीर को ढके रहते है। बस स्टैंड व अन्य चौराहों पर सवारी की इंतजार में खड़े यात्री ठिठुरते नजर आते है। हालांकि रेहड़ी व पटरी वाले अलाव जलाकर ठंड से प्रकोप से बचते नजर आए। यात्री भी बीच-बीच में अलाव पर हाथ सेंकते नजर आए।
पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड 
बताया जा रहा है कि पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीत लहर का प्रकोप जारी है। जो अगले 15 दिन तक जारी रह सकता है। मोषम विभाग के अनुसार अगले 15 दिन तक ठंड का प्रकोप लगातार जारी रहेगा। इस मौसम में गेहूं व सरसों की फसल को काफी फायदा मिलेगा। अधिक फायदा गेहूं की फसल को होगा। सुबह के समय कोहरा छाने से गेहूं की फसल की बालिया जल्दी आएंगी और पैदावार भी अधिक होने की संभावना रहेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Recommended News

Related News

static