नीलगगन आर्ट फेस्ट 2026: देशभर के स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय ड्रॉइंग प्रतियोगिता शुरू

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 11:35 PM (IST)

गुड़गांव ब्यूरो : बच्चों की रचनात्मकता और कला प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से “नीलगगन आर्ट फेस्ट 2026” की शुरुआत की गई है। यह 7 सप्ताह तक चलने वाला राष्ट्रीय ड्रॉइंग फेस्ट कांटेस्ट 6 मई से 30 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थी निशुल्क भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए नीलगगनआर्टफेस्ट. कॉम पर जाकर फ्री रजिस्टर करना होगा।

 

फेस्ट के दौरान हर सप्ताह नया थीम जारी किया जाएगा, जिनमें “माय हीरो — मॉम”, “माय फेवरेट सुपरहीरो”, “माय ड्रीम वेकेशन”, “सेव आवर अर्थ” और “माय स्वीट होम” जैसे विषय शामिल हैं। प्रतिभागी ड्रॉइंग बनाकर अपलोड करने के अलावा इंस्टाग्राम रील और स्टोरी कार्ड के माध्यम से भी हिस्सा ले सकेंगे।

 

प्रतियोगिता में ड्रॉइंग सबमिशन पर 100 अंक, रील बोनस पर 50 अंक और स्टोरी कार्ड पर 80 अंक दिए जाएंगे। रचनात्मकता और मौलिकता के आधार पर जूरी द्वारा अतिरिक्त बोनस अंक भी प्रदान किए जाएंगे। विजेताओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। ग्रैंड विनर को ₹2,000 का अमेज़न गिफ्ट वाउचर, नीलगगन आर्ट हैम्पर और फ्रेम्ड सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static