महिला से रेप कर बनाया वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Jul 28, 2021 - 08:50 PM (IST)

गुडग़ांव (ब्यूरो): मानेसर थाना क्षेत्र में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला ने पास के एरिया में रहने वाले व्यक्ति पर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपित बीते 5 वर्षों से ऐसा कर रहा है। साथ ही किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। मानेसर महिला थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मानेसर थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उनके पास के एरिया में रहने वाले हरेंद्र नामक व्यक्ति बीते करीब 5 साल से उसके साथ रेप कर रहा है। पहली बार आरोपी ने रेप किया और फिर डरा-धमकाकर रेप करने लगा। अब परेशान होकर महिला विरोध जताने लगी तो आरोपी धमकी देता है कि मैंने तेरी वीडियो बना रखी है। अगर किसी को इस बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर दूंगा। महिला को आरोपी ने जान से मारने की भी धमकी दी। महिला का कहना है कि शाम के समय वह घर से टहलने जाती है तो आरोपी पीछा करता है। बीते करीब डेढ़ महीने से महिला ने घर से निकलना बंद कर दिया है। कोई जरूरी काम होने पर ही वह बाहर जाती है। मानेसर महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रेप, धमकी देने व अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Recommended News

Related News

static