रेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए मनोहर लाल ने ''प्रभु'' को लिखे पत्र

punjabkesari.in Wednesday, Feb 03, 2016 - 06:57 PM (IST)

चंडीगढ़ : प्रदेश की जनता की यात्रा और भी सुलभ हो सके, इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिखे हैं। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से कुरूक्षेत्र-मथुरा नई शताब्दी ट्रेन चलाने की मांग की है। वहीं चंडीगढ़ से अजमेर के बीच चलने वाली गरीब रथ रेलगाड़ी को सप्ताह में तीन दिन की बजाय प्रतिदिन चलाने की मांग की है। 

राज्य की जनता का सफर और भी सुहाना हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु तक अपनी बात पहुंचाई है। उन्होंने अपने दो अलग-अलग पत्रों में कहा है कि धर्मनगरी कुरूक्षेत्र का धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है,ये गीता की धरा है,जहां भगवान कृष्ण ने गीता के कर्म के सिद्धान्त का उदघोष किया था। मथुरा भी भगवान कृष्ण की जन्मस्थली है और कुरूक्षेत्र-मथुरा नई शताब्दी ट्रेन चलने से लाखों तीर्थयात्री व श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। भारत में आने वाले विदेशी सैलानियों को भी भगवान कृष्ण को जानने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से अजमेर के बीच चलने वाली गरीब रथ रेलगाड़ी को सप्ताह में तीन दिन की बजाय प्रतिदिन चलाने की मांग की है,जिससे यात्रियोॆं को अधिक सुविधा मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static