धोखाधड़ी से डॉक्टर के खाते से निकाले 1 लाख रुपए, मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2020 - 12:55 PM (IST)

फतेहाबाद : मॉडल टाउन निवासी डॉक्टर सुरेश भाटिया के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 1 लाख रुपए निकालने का समाचार है। आरोपी द्वारा धोखाधड़ी से डॉक्टर के खाते से यह पैसे निकले गए। अब डॉक्टर द्वारा इस संबंध में बस स्टैंड चौकी पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। डॉक्टर सुरेश भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत  में बताया कि वह 131-ए, मॉडल टाउन का रहने वाला है और उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खाते से 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच धोखाधड़ी से 1 लाख रुपए निकाल लिए गए।

मामले के जांच अधिकारी ए.एस.आई. दयाराम ने बताया कि डॉक्टर सुरेश भाटिया ने उसके खाते से लाखों रुपए निकालकर धोखाधड़ी की शिकायत दी है जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 379 व 420 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल मामले की तफ्तीश चल रही है औऱ जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। 

   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static