15 वर्षीय युवती ने लगाई नहर में छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
punjabkesari.in Tuesday, Sep 13, 2022 - 05:23 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित): जाको राखे साइयां मार सके ना कोई यह कहावत यमुनानगर में फिर में साबित हुआ है। जहां एक 15 वर्षीय लड़की ने यमुना नहर में छलांग लगा दी। लेकिन संयोग अच्छा रहा कि लड़की के छलांग लगाते ही एक युवक की नजर उप पर पड़ गई। वहीं युवक ने लड़की को बचाने के लिए नहर में कूद गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की ममद से किशोरी को बाहर निकाला गया। इस दौरान उसके शरीर से पानी निकाला गया। जिससे लड़की की जान बच गई।
वहीं स्थानीय निवासी वसीम दाऊदी ने बताया कि हमीदा हेड पर एक लड़की ने नहर में छलांग लगा दी थी। तब भी तभी वहां से गुजर रहा युवक उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। साथ ही अन्य लोगों की ममद से उसे बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि आए दिन इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है। इन घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। ताकि ऐसी घटनाएं न हो।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)