पंचकूला वासियों को 'मनोहर' सौगात, डिपो के बेड़े में आई 157 बसें

punjabkesari.in Monday, Jun 04, 2018 - 12:52 PM (IST)

पंचकूला(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा सरकार ने पंचकूला वासियों को 157 बसों का तोहफा दिया। हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा पंचकूला डिपो व कालका सब डिपो का उद्घाटन किया गया। पंचकूला डिपो के बेड़े में 157 बसें आई हैं।

पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता व कालका से विधायक लतिका शर्मा ने हवन पूजन कर उद्घाटन किया अौर बस को हरी झंडी दिखाई। अब पंचकूला से दिल्ली के लिए दिन-रात 17 बसें चलेंगी। इससे पहले दिल्ली जाने के लिए पंचकूलावासियों को चंडीगढ़ जाना पड़ता था उसके बाद दिल्ली की बस मिलती थी। 

पंचकूला के रोडवेज डिपो बनने के बाद अब हरियाणा के सबी 22 जिलों में डिपो बन गए हैं। विधायक ज्ञानचंद ने कहा कि जल्द ही पंचकूला में एयर कंडीशन सिटी बस सर्विस शुरू की जाएगी। विद्यार्थियों के लिए स्पेशल स्टूडेंट बस सर्विस भी शुरू की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static