नगर परिषद में 184 सफाई कर्मचारियों को पे-रोल पर किया, विधायक मंगला ने दिया नियुक्ति पत्र

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2020 - 04:30 PM (IST)

पलवल (दिनेश): पलवल नगर परिषद में 184 सफाई कर्मचारियों को आज पे-रोल पर ले लिया गया है। विधायक दीपक मंगला ने सभी सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल व शहरी निकाय मंत्री अनिल विज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास किया है। इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन इंदु भारद्वाज सहित सभी वार्डों के पार्षदगण भी मौजूद थे।

मंगला ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से यह मांग चल आ रही थी कि उन्हें नगर परिषद के पे-रोल पर लिया जाए। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही यह मांग आज पूरी कर दी है। मंगला ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को पालिका रोल पर लेने से पलवल शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। पलवल साफ व सुदंर शहर बनेगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में कार्यरत अन्य सफाई कर्मचारियों के दस्तावेजों को भी पूरा करने के बाद उन्हें भी पालिका रोल पर लिया जाएगा। जो अन्य सफाई कर्मचारी बचे हैं प्रयास होगा कि वो भी नगर परिषद के पेरोल पर हों।

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि नगर परिषद में सफाई कर्मचारी लंबे समय से कार्य कर रहे थे। सफाई कर्मचारियों की यह मांग थी कि उन्हें ठेके की बजाय पालिका रोल पर लिया जाए। प्रदेश सरकार ने अपने वायदे को पूरा करते हुए पलवल में 184 सफाई कर्मचारियों को पालिका रोल पर लिया है। सरकार ने सफाई कर्मचारियों को आज एक सौगात प्रदान की है। सरकार के इस निर्णय से सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर है। सभी सफाई कर्मचारी मुख्यमंत्री मनोहरलाल, शहरी निकाय मंत्री अनिल विज व विधायक दीपक मंगला का आभार प्रकट किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static