फर्जी डिग्रियों से नौकरी लेने के मामले में 2 कर्मचारी बर्खास्त

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2017 - 10:23 AM (IST)

चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा में फर्जी डिग्रियों के माध्यम से नौकरियां प्राप्त करने के मामले में अब तक 2 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2005 से वर्ष 2014 के बीच विधानसभा में विभिन्न पदों पर लगभग 100 कर्मचारियों की भर्ती हुई थी। 

इनमें से कुछ कर्मचारियों के विरुद्ध फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी प्राप्त करने की वर्तमान सरकार को शिकायतें मिलीं। डाटा एंट्री आप्रेटर के पद पर तैनात सुभाष नामक कर्मचारी की ओर से नौकरी प्राप्त करने के लिए असम के एक विश्वविद्यालय से संबंधित दिए गए बी.ए. पास करने की डिग्री के प्रमाण पत्र की जांच करवाई तो यह प्रमाण पत्र जिस वि.वि. से संबंधित है, उसका असम में अस्तित्व ही नहीं है। यह रिपोर्ट मिलने पर गत दिवस कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इससे पूर्व स्टैनो के पद पर नियुक्त हुई रूबी नामक एक कर्मचारी के विरुद्ध भी इसी तरह की शिकायत मिली थी। जांच में उसकी डिग्री भी फर्जी पाए जाने पर उसे भी बर्खास्त कर दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static