23 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, रजवाहे किनारे मिला शव(VIDEO)

punjabkesari.in Friday, Jul 27, 2018 - 12:52 PM (IST)

समालखा(अरविंद कुमार): समालखा में नारायण रोड स्थित रजवाहे के पास एक 23 वर्षीय युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को शव पड़ा देख खेत में घुमने गए किसान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जिसके चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल स्थित शवगृह में भिजवा दिया। 

जानकारी के मुताबिक समालखा के कुहाड पाना का रहने वाला शमशेर शुक्रवार को सुबह नौ बजे के करीब अपने खेत में गया था। तभी उसने रजवाहे के साथ लगते हुए एक युवक का शव पड़ा देखा। जिसके साथ में पेड़ पर लगी साईकिल खड़ी थी। जांच कर्र्मी एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक क शिनाख्त नहीं हो पाई है।
PunjabKesari
 फिलहाल किसान शमशेर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि युवक के गले के साथ कंधे पर भी वार किए गए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल में रखवा पहचान के लिए आस-पास के गांव व कालोनियों में पूछताछ की जा रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static