दोहरे हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद आरोपित चल रहे थे फरार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 04:29 PM (IST)

रेवाड़ी : एक माब पूर्व शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में शामिल 3 और आरोपियों को सी.आई.ए. रेवाड़ी ने गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद से आरोपित लगातार फरार चल रहे थे। उनकी पहचान हंस नगर निवासी रितिक उर्फ मोनू उर्फ प्रवीण, हांसाका निवासी आकाश व सहरावन की ढाणी गुरुग्राम निवासी नितेश उर्फ पंजा के रुप में हुई है। कुछ दिन पहले सी.आई.ए. ने मुख्य आरोपी मनीष को भी गिरफ्तार कर चुकी है। 

सी.आई.ए. इंचार्ज विद्यासागर ने बताया कि 8 जून को गुर्जवाड़ा निवासी अमित व गोविंद की गढ़ी बोलनी रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतकों का एक साथी विकास उर्फ लंबू बच निकलने में कामयाब हो गया था। पुलिस ने न्यू आदर्श नगर निवासी हरकेश व मनीष सहित अन्य आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया था। हत्या की वारदात में आरोपितों का साथ देने वाली वैशाली को कुछ दिन बाद ही पुलिस ने पकड़ लिया था। इसके अतिरिक्त राजस्थान व उत्तर प्रदेश में हत्यारोपियों को पनाह देने वालों सहित 5 और आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। गोविंद व अमित को गोली मारने वाले आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने शनिवार की शाम को मुख्य आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सोमवार की शाम को 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static