सोनीपत में मिले 35 नए कोरोना पाॅजिटिव केस, संक्रमितों में 18 महिलाएं शामिल

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2020 - 07:37 PM (IST)

सोनीपत (संजीव दीक्षित): सोनीपत में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लगातार नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। आज जिला में 35 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 956 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार करने में जुट गया है। आज आए नए केसों में 18 महिलाएं और 17 पुरुष हैं।  

उपायुक्त पूनिया ने कहा कि नए पाॅजिटिव मामलों में 18 महिला मरीज भी शामिल हैं। साथ ही शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी नए केस मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो सर्वाधिक मामले लिवासपुर गांव में मिले हैं। लिवासपुर में चार नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें तीन केस एक ही परिवार के हैं, जिसमें 52 वर्षीय महिला और उसका 38 वर्षीय पुत्र तथा तीन वर्षीय पौत्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही इस गांव में 37 वर्षीय युवक भी कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।  

ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत राई में 37 वर्षीय युवक, बड़ी में 26 वर्षीय महिला, बोहला में 40 वर्षीय युवक, जाजी में 24 वर्षीय युवक, शहजादपुर में 58 वर्षीय बुजुर्ग, गुहणा में 48 वर्षीय व्यक्ति, कुण्डली में 66 वर्षीय वृद्ध महिला, राठधाना में 29 वर्षीय युवक, कुण्डली में 28 वर्षीय महिला तथा 42 वर्षीय महिला, कुण्डली की प्रेम कालोनी में 32 वर्षीय महिला, छत्तेहरा गांव में 11 वर्षीय लडक़ी, कुण्डली में ही 11 वर्षीय लडक़ा, निजामपुर माजरा में धानक चौपाल के पास 27 वर्षीय महिला, जुआं गांव में 32 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही बागपत का भी 25 वर्षीय युवक कोरोना पाॅजिटिव मिला है।

उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्र के तहत सुदामा नगर में दो पाॅजिटिव केस मिले हैं। इनमें 02 वर्षीय नन्हा बालक व 21 वर्षीय युवती शामिल हैं, जो कि एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। सोनीपत में 50 वर्षीय बुजुर्ग महिला व 20 वर्षीय महिला भी कोरोना पाॅजिटिव पाई गई है। प्रीत विहार में 33 वर्षीय युवक, आवासीय सोसायटी सनशाईन काउंटी में 33 वर्षीय महिला व 04 वर्षीय बालक(मां-बेटा), टूलिप ग्रेंड सिटी में 40 वर्षीय महिला व 45 वर्षीय व्यक्ति, अशोक नगर में 40 वर्षीय महिला, टीडीआई किंग्सबरी आवासीय सोसायटी में 23 वर्षीय महिला, गुढ मण्डी सोनीपत 51 वर्षीय महिला तथा पटेल नगर में पुलिस नाका के पास 38 वर्षीय व्यक्ति और आदर्श नगर में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज के पास 29 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा एक अन्य क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला भी कोरोना पाॅजिटिव मिली है।

(अगर आप केवल सोनीपत की ही खबरें पढऩा चाहते हैं तो लाईक करें Facebook पेज Sonipat Kesari)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static