55 स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र स्थापित किए जाएंगे: विज

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2017 - 08:26 AM (IST)

चंडीगढ़ (ब्यूरो):स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि चालू वित्तवर्ष के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में 55 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों को नई बीमारियों की रोकथाम हेतू उपचार एवं प्रबंधन के लिए विशेष तौर पर तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने देश के सभी नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतू व्यापक योजना तैयार की है। इससे लोगों को गुणवत्तापरक एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उनके आसपास उपलब्ध करवाई जाएगी, ये केंद्र भी उसी योजना का भाग है। विज ने बताया कि इन केन्द्रों के निर्माण हेतू स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 572.13 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इन केंद्रों को 1.20 लाख की आबादी पर खोला जाएगा, जिससेक्षेत्र के 25 से 30 उपकेंद्र संबंधित होंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static