बर्बाद फसल देख 55 वर्षीय किसान की सदमे से हुई मौत, एक दिन पहले फसल देखने गया था खेत
punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2023 - 12:15 PM (IST)

यमुनानगर: जलमग्न फसल को बर्बादी के कगार पर देखकर सदमे में चले गए सुखदासपुर गांव के 55 वर्षीय किसान इंद्राज की मौत हो गई। सरपंच भूपेंद्र सैनी ने बताया कि लगातार हुई बारिश के कारण किसान इंद्राज के खेतों में कई-कई फीट पानी जमा हो गया। निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई जिस कारण धान की फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई।
एक दिन पहले किसान अपनी फसल को देखने के लिए गया था। वापस लौटने पर उसकी तबीयत बिगड़ी | इंद्राज को ट्रैक्टर पर ही डाक्टर के पास ले जाना पड़ा। जैसे ही डाक्टर के पास पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया गया।