बड़ा हादसा: हरियाणा में गणपति विसर्जन के दौरान डूबने से 6 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Sep 10, 2022 - 09:31 AM (IST)

डेस्क: शुक्रवार को देश भर में अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान जहां एक तरफ हर्ष और उल्लास की खबरें आईं वहीं दूसरी तरफ हरियाणा से बेहद दुखद खबरें मिलीं। यहां गणपति विसर्जन के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इन दुर्घटनाओं पर शोक जताया है और परिवार की मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा गणपति विसर्जन के दौरान हुई ये असमय मौत की घटना काफी दुखद और दिल दहला देने वाली है। ऐसे मुश्किल समय में हम इन लोगों के परिवार के साथ हैं। कई लोगों को डूबने से बचा लिया गया है और अस्पताल पहुंचाया गया है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

PunjabKesari

महेंद्रगढ़ और सोनीपत की घटना
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में नहर में गणपति विसर्जन के दौरान 4 लोगों के डूबने और सोनीपत में यमुना नदी में 2 लोगों की डूबने से मौत हो गई। महेंद्रगढ़ के मामले में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि 4 लोगों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि महेंद्रगढ़ में नहर में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान करंट लगने से 9 लोग बह भी गए थे। अब NDRF की टीम के साथ मिलकर जिला प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।कुछ लोगों को बचा लिया गया है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static