हरियाणा में कोरोना वायरस: 6 नए मरीजों के साथ 162 पॉजिटिव केस, 4 को मिली छुट्टी

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2020 - 09:17 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या शुक्रवार को 162 पहुंच गई। आज शाम तक 6 नए मामले सामने आए, जिनमें से 4 अंबाला से ही हैं व एक-एक मामले पंचकूला व सोनीपत से सामने आए। राज्य में बीते एक सप्ताह से मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। राहत की बात यह है कि आज 4 मरीजों का इलाज कर उन्हें कोरोनामुक्त किया गया और डिस्चार्ज कर दिया गया है। पॉजिटिव केसों में अबतक 22 मरीज रिकवर किए जा चुके हैं, फिलहाल राज्य में सिर्फ 138 मरीज ही कोरोना से संक्रमित हैं।

PunjabKesari, Haryana

10 विदेशी 64 बाहरी राज्यों से
हरियाणा में मिले संक्रमित मरीजों में 10 विदेशी और 64 बाहरी राज्यों के हैं। इनमें श्रीलंका से 6, नेपाल, थाइलैंड, इंडोनेशिया व साउथ अफ्रीका का एक-एक नागरिक शामिल है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के 11, हिमाचल प्रदेश के 10, तमिलनाडु के 7, पचिश्म बंगाल के 4, केरला के 5, बिहार के 8, तेलंगाना के 2, आंध्र प्रदेश से 2, महाराष्ट्र के 6, जम्मू के 3, मध्यप्रदेश के 2 और पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम का एक-एक नागरिक संक्रमित है।

हरियाणा में अब कुल 110 जमाती संक्रमित
हरियाणा में अब संक्रमित मिले जमातियों की संख्या 110 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले की है। यहां कुल 37 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 27, गुरुग्राम में 14, अम्बाला में 5, भिवानी में 2, कैथल में 1, फरीदाबाद में 17, पंचकूला में 3, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1, सोनीपत 1 लोग संक्रमित हैं, जो मरकज से आए हुए थे। सभी धर्म प्रचार का काम कर रहे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static