वाहन चालकों से 62 करोड़ वसूला जुर्माना, सबसे ज्यादा गुरुग्राम जिले में हुए वाहनों के चालान

punjabkesari.in Friday, Jan 04, 2019 - 10:07 AM (IST)

चंडीगढ़(पांडेय): यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर हरियाणा पुलिस द्वारा सख्ती करते हुए बीते वर्ष 1 जनवरी से 30 नवम्बर 2018 तक 28 लाख 9 हजार से अधिक चालान काटकर 62 करोड़ 17 लाख रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई। पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू ने बताया कि इस अवधि में सबसे अधिक 12,54,116 चालान जिला गुरुग्राम में किए गए। इसके बाद फरीदाबाद में 2,51,232 चालान काटे गए। नए जिले के रूप में अस्तित्व में आए चरखी-दादरी में सबसे कम14,337 चालान हुए। अम्बाला में ट्रैफिक नियमों को तोडऩे संबंधी 78,108 चालान किए गए, जबकि पंचकूला में 97,900 चालान किए गए।

यमुनानगर में 46,995 चालान, कुरुक्षेत्र में 90,709 चालान, कैथल में 42,574, करनाल में 83,658, पानीपत में 1,08,590, सोनीपत में 80,543, रोहतक में 1,24,408, झज्जर में 54,594, हिसार में 93,896, हांसी में 30,159 फतेहाबाद में 47,411, सिरसा में 42,377, भिवानी में 58,060, चरखी दादरी में 14,337, जींद में 31,802, पलवल में 50,885, रेवाड़ी में 61,181, नारनौल में 23,481 और मेवात में 42,261 चालान किए गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static