फतेहाबाद में 7 माह की गर्भवती ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म, महिला व बच्चे स्वस्थ

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2023 - 02:10 PM (IST)

फतेहाबाद : फतेहाबाद में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला। जहां शहर शहर के माजरा रोड निवासी महिला ने एक साथ 4 बच्चों के जन्म दिया है। इनमें दो लड़कियां व दो लड़के हैं। सभी बच्चों का वजन 1 से डेढ़ किलोग्राम के आस-पास है। डॉक्टर रविंद्र ने बताया कि महिला व बच्चे अभी स्वस्थ हैं।

बताया जा रहा है कि नवजात बच्चों को हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल की नर्सरी में रखा गया है। इस महिला की पहले एक साल डेढ़ महीने की बेटी है। पेंटर का काम करने वाले माजरा रोड निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम 7 महीने की गर्भवती थी। बुधवार को उसने 4 बच्चों को जन्म दिया है। अजय ने कहा कि उसकी पत्नी पूनम सिरसा के गांव मौजूखेड़ा की रहने वाली है। उन दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी। अब पूनम ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। पूनम को शहर के प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार शाम को उसकी डिलीवरी हो गई। अजय ने बताया कि उसकी पत्नी व बच्चे स्वस्थ्य हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static