अाज खत्म हो सकती है रोजवेज की हड़ताल, 4 बजे होगी परिवहन मंत्री से यूनियन की वार्ता

punjabkesari.in Wednesday, Oct 24, 2018 - 02:16 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): प्रदेश में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल 9वें दिन भी जारी है। शाम 4 बजे हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार और रोडवेज यूनियन की हरियाणा निवास पर वार्ता होगी। जिसके बाद सरकार और कर्मचारियों में समझौता होने के आसार जताए जा रहे हैं, जिसके बाद हड़ताल खत्म हो सकती है। 

सरकार झूकने को चैयार नहीं 
मंगलवार को प्रोबेशन पीरियड पर चल रहे 6 और ड्राइवर को सरकार ने बर्खास्त कर दिया था। इससे पहले 293 को बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं, नए ड्राइवर की जॉइनिंग के कारण मंगलवार को रोड पर दौड़ने वाली रोडवेज बसों की संख्या 1464 पहुंच गई। वहीं सहकारी समितियों की 1059 बसें अन्य दिनों की तरह चलीं। स्कूलों व प्राइवेट बसों की संख्या 279 रही। इससे लोगों को काफी राहत मिली। बता दें कि तालमेल कमेटी ने 25 अक्टूबर तक हड़ताल घोषित की हुई है। यह भी कहा कि 720 प्राइवेट बसों को परमिट न देने की मांग नहीं मानी तो हड़ताल आगे बढ़ाई जाएगी। अाज परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार के साथ होने वाली वार्ता पर सबकी नजरे टिकी हैं।

मुख्यालय के कर्मचारी भी आए समर्थन में
रोडवेज विभाग के मुख्यालय के कर्मचारी, सिविल सचिवालय और विधि एवं परामर्शी विभाग के कर्मचारी संगठन भी रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में आ गए हैं। बैठक कर कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो जल्द कोई फैसला लिया जाएगा। 



गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना के बस स्टेंड पर आउट सोर्स पॉलसी के तहत ड्राइवरों की भर्ती शुरु हो चुकी है। गोहाना बस स्टेंड पर 30 ड्राइवर पहुंच चुके हैं, जिनका टेस्ट लिया जाएगा। जिसके बाद उन्हें ड्राइवर के पद पर रखा जाएगा। हालाकि गोहाना से रोडवेज की बसें चल रही हैं। 

वहीं हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि आउट सोर्स पॉलसी के तहत सरकार ने जो भर्ती शुरु की है। वे बिल्कुल गलत है सरकार केवल कर्मचारियों को अापस में भिड़वाना चाहती है। अगर असल में सरकार भर्ती करना चाहती है तो पक्की भर्ती करें।  



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static