बेखौफ बदमाशः बंदूक की नोक पर छिनी गाड़ी, विरोध करने पर मारी गोली

punjabkesari.in Saturday, Dec 21, 2019 - 02:09 PM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़)- बहादुरगढ़ में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। इसका अंदाजा शहर के सबसे व्यस्तम इलाके से बंदूक की नोक पर गाड़ी छिनने की वारदात से लगाया जा सकता है। रात करीब 11बजे शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे से तीन बदमाश गाड़ी छीनकर फरार हो गए। गाड़ी चालक गौरव ने जब गाड़ी छिनने का विरोध किया तो उसे गोली मारकर घायल कर दिया।  फिलहाल गौरव का उपचार शहर के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।

पीड़ित गौरव ने बताया कि रात को मेट्रो स्टेशन के नीचे ऑमलेट खाने के लिए रुका था। रोहतक की तरफ से रॉन्ग साइड से एक मोटरसाइकिल आई  और उसने गाड़ी के बम्पर में टक्कर मार दी। जब वो गाड़ी से नीचे उतरा तो मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़को ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी और हवा में गोली भी चलाई । फिर उनमें से एक लड़का गाड़ी में बैठ गया और जब बाकी लड़के भी गाड़ी में बैठकर भागने लगे तो उसने रोकने की कोशिश की।

उसी वक़्त एक लड़के ने उस पर गोली चला दी।एक गोली गौरव के हाथ में लगी है। डॉक्टर मनीष शर्मा ने बताया कि  घायल की हालत फिलहाल ठीक है। वंही पुलिस ने मामला दर्ज कर  लिया है। सीसीटीवी फुटेज  भी पुलिस ने खंगालनी शुरू कर दी है। शहर के अंदर से बंदूक की नोक पर गाड़ी छिनने की घटना से लोगों में रोष भी बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static