शादी का झांसा देकर युवक ने 5 साल युवती से करवाया ये काम, अब किया इनकार...पुलिस ने किया मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2024 - 10:57 AM (IST)

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ करीब पांच साल तक दुष्कर्म किया। अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने आरोपी व उसके तीन रिश्तेदारों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू की।

 यमुनानगर: छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ पांच वर्ष तक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने युवती से शादी करने से मना कर दिया। युवती ने आरोपी युवक के तीन रिश्तेदारों पर भी उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करवाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके तीन रिश्तेदारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 2019 से पंकज नामक युवक के साथ जान पहचान थी। इसके बाद आरोपी उससे फोन पर बात करने लगा, जिससे उनकी दोस्ती बढ़ गई। आरोपी उसे शादी करने के लिए कहने लगा। इसके बाद आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसे शादी का झांसा देकर करीब पांच साल तक संबंध बनाता रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static