Karnal Crime: करनाल में प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, परिजनों ने लगाए ये आरोप

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 04:37 PM (IST)

करनाल : करनाल जिले के सेक्टर-32,33 स्थित फैक्ट्री के पीछे खाली प्लॉट में युवक हत्या कर शव फेंकने के मामले में मृतक की पहचान हो गई है। परिवार के लोगों ने प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के परिवार के लोगों पर हत्या करने के आरोप लगाए है। परिवार का यह भी आरोप है कि युवक पर लड़की के परिजनों ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया था। इसकी एवज में साढ़े 9 लाख रुपए भी उनसे समझौते के लिए थे। उसके बाद भी लड़की के परिवार के लोगों ने उसकी हत्या कर दी। वहीं परिजनों की शिकायत के आधार लड़की और उसके परिवार के लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो दिन से था लापता

मृतक की पहचान 20 वर्षीय रवि के रूप में हुई है, जो उत्तम कॉलोनी का रहने वाला था। रवि की बहन इशिका ने बताया कि उसका भाई टाइल लगाने का काम करता था। शनिवार शाम को रवि काम पर गया था। शाम करीब 7 बजे उसकी रवि से बात हुई थी उसने कहा था कि वह थोड़ी देर में घर आ रहा है। लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। फोन भी बंद आ रहा था। आज हमें पता चला की रवि की हत्या कर दी गई है। 

दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक 

इशिका ने बताया कि हम परिवार में चार सदस्य थे, पिता की पहले मौत हो चुकी है। हम दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी मां और रवि ही घर पर रहते थे। रवि काम करके ही घर का खर्च चला रहा था। लेकिन लड़की के परिवार वालों ने पैसे लेकर भी उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static