15 हजार के जमानती बांड पर छोड़े गए आप नेता मनोज राठी, बीते दिन पुलिस ने किया था गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 08:29 PM (IST)

हांसी  (संदीप सैनी): किसानों के जत्थे को समर्थन देने के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनोज राठी को शुक्रवार को पुलिस ने हिसार-दिल्ली रोड पर रामपुरा गांव के नाके से गिरफ्तार किया था। शनिवार को मनोज राठी को एसडीएम कोर्ट हांसी में पेश किया गया, जहां मनोज राठी को 15000/- रूपये के जमानती बॉण्ड पर जमानत पर छोड़ दिया गया।

जमानत के बाद आप नेता मनोज राठी ने कहा कि मुझे किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के कारण भाजपा पार्टी के बड़े नेताओं के इशारे पर हांसी पुलिस ने गिरफ्तार किया। किसान आंदोलन रूपी यज्ञ में मेरी गिरफ्तारी यह किसान का बेटा होने के नाते व हांसी के किसानों की तरफ से एक छोटी-सी आहुति थी। हम किसानों की जायज मांगों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे और इसी प्रकार से आन्दोलन करते रहेंगे और जेल की सलाखों से भी नहीं डरेंगे। 

राठी ने कहा कि किसानों की सभी मांगे सरकार को तुरंत माननी चाहिए। दिल्ली की तरफ जा रहे किसानों पर लाठी चार्ज, पानी की बौछारें मारना, किसानों को प्रताडि़त करना व किसान नेताओं को गिरफ्तार करना हरियाणा सरकार की बौखलाहट को स्पष्ट रूप से दिखाता है।  हरियाणा में मनोहर व दुष्यन्त सरकार ने किसानों पर काफी अन्याय किया और सरकार का लाखों रूपया किसानों को रोकने के लिए बर्बाद किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static