Haryana Top10: प्रदेश में आप का संगठन विस्तार, 870 पदाधिकारियों की हुई घोषणा, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें
punjabkesari.in Friday, Jun 30, 2023 - 06:53 AM (IST)

डेस्क: आम आदमी पार्टी प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इस दौरान मुख्य संगठन के साथ अन्य विंग के 870 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। जिसमें लोकसभा सह सचिव, लोकसभा उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्षों के साथ महिला और युवा विंग के प्रदेश सह सचिव के शामिल है। आम आदमी पार्टी ने इससे पहले जिला स्तर और ब्लॉक स्तर तक के संगठन की घोषणा कर चुकी है।
लोकतांत्रिक अधिकार का अजीबो गरीब मामला, गली के विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने धरने पर बैठे
भारत में शांति पूर्ण लोकतांत्रिक तरीके प्रदर्शन कर अपनी मांग मनवाने का पुराना इतिहास रहा है। अपने किसी भी हक़ को मांगने के लिए लोग लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन करते आएं हैं। लेकिन गुरुवार को एक अजीबो गरीब लोकतांत्रिक प्रदर्शन का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ऐलनाबाद में एक गली के विवाद को लेकर वादी और प्रतिवादी एक दूसरे के सामने धरने पर बैठ गए।
बीते दिनों जिले में हुई सीएम मनोहर की गौरवशाली भारत रैली के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा भाजपा के एक बुजुर्ग कार्यकर्ता की पिटाई और दुर्व्यवहार मामला सामने आया था। इस घटना के बाद भाजपा नेताओं को आलोचना झेलनी पड़ी।
हिंदू लड़की की सगाई के दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने किया पथराव, कई लोग घायल, शहर में तनाव का माहौल
शहर के सेक्टर 27 में रहने वाले एक हिंदू परिवार के लड़की की सगाई चल रही थी। इस दौरान जैसे ही सगाई खत्म हुई तो विशेष समुदाय के कुछ युवाओं ने मस्जिद से जमकर पत्थरबाजी की,जिससे हिंदू परिवार के कई लोग गंभीर रूप से हो गए।
प्राण वायु देवता योजना के क्रियान्वयन को लेकर सिरसा जिले में गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। योजना के तहत 75 साल से अधिक आयु के देसी प्रजाति वृक्ष पीपल, बड़ तथा अन्य के संरक्षण के लिए सरकार 2500 रूपये वार्षिक पेंशन भूमि मालिकों को देगी।
चिकन को लेकर विवाद: दुकानदार ने साथियों संग मिलकर 4 युवकों पर किया धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
शहर में चिकन के विवाद में दुकानदार ने अपने साथियों संग मिलकर चिकन लेने आए चार युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और कार भी तोड़फोड़ की। इस घटना में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सांसद धर्मबीर ने अटकलों पर लगाया विराम, कहा-भिवानी-महेन्द्रगढ़ सीट से ही लड़ुंगा चुनाव
भिवानी-महेन्द्रगढ़ से भाजपा के लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। धर्मबीर सिंह ने साफ कर दिया है कि वो भिवानी महेन्द्रगढ़ से लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। बहादुरगढ़ में तैराकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ करने आए धर्मबीर सिंह ने कहा कि 9 साल में देश में विकास के अनेकों काम हुए हैं।
मातम में बदली ईद की खुशियां : नमाज़ पढ़कर घर लौट रहे तीन युवकों को डंपर ने कुचला, एक की मौत
पूरे देश में बकरीद का त्योहार आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग ईद की नमाज़ पढ़ एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबाराकबाद दिए। लेकिन टोहाना के गांब रेहनवाली में हुए एक सड़क हादसे ने ईद की खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार के 9 सालों के कामकाज का किया बखान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
जिले की नई अनाज मंडी में गुरुवार को गौरवशाली भारत रैली को संबोधित करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। राजनाथ सिंह के साथ-साथ हरियाणा कैबिनेट के कई मंत्री भी मंच पर मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा से लेकर कई उपलब्धियों को गिनाया तो वहीं कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकालते हुए राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया।
फतेहाबाद में 7 माह की गर्भवती ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म, महिला व बच्चे स्वस्थ
फतेहाबाद में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला। जहां शहर शहर के माजरा रोड निवासी महिला ने एक साथ 4 बच्चों के जन्म दिया है। इनमें दो लड़कियां व दो लड़के हैं। सभी बच्चों का वजन 1 से डेढ़ किलोग्राम के आस-पास है। डॉक्टर रविंद्र ने बताया कि महिला व बच्चे अभी स्वस्थ हैं।
जज्बे को सलाम: 106 वर्षीय 'उड़नपरी' रामबाई ने जीते Gold Medal, तोड़ा 100 मीटर का रिकॉर्ड
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव कादमा की रहने वाली 106 वर्षीय राम बाई एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार को 18वीं नैशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में राम बाई ने 100 और 200 मीटर दौड़ में भाग लेकर गोल्ड मेडल जीता।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)