खेमका सुर्खियों में बने रहने के लिए ट्वीटर पर करता है बयानबाजी: अभय चौटाला

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2018 - 08:33 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के चर्चित आईएएस अशोक खेमका को नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने हरियाणा का सबसे बड़ा चोर कहा है। उन्होंने कहा कि यह खेमका कुछ काम करता नहीं है और सुर्खियों में बने रहने के लिए ट्वीट के जरिए बयानबाजी करता रहता है। उन्होंने बताया कि इनेलो हरियाणा के लाखों किसानो के साथ 7 मार्च को दिल्ली के राम लीला मैदान में किसान अधिकार रैली करने जा रही है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य और केंद्र दोनों ही सरकार सतलुज यमुना लिंक नहर नहीं बनवाना चाहती, तभी टाल-मटोल की बात करती है। चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी ने हरियाणा राज्य के सभी लोकसभा एवं राज्य सभा सांसदों के साथ सभी विधायकों को भी इस रैली में तथा हरियाणा राज्य के हित की लड़ाई के लिए निमंत्रण भेजा है।

भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा को उस के हक का पानी दिलाने में नाकाम रही है जबकि सुप्रीम कोर्ट का साफ आदेश है कि हरियाणा को उसके हक़ का पानी मिले। अभय चौटाला ने कहा की भले ही उनका खून सड़क पर बहे पर वह हरियाणा को उसके हक़ का पानी दिलाने के लिए हर कदम उठाएंगे आज  जनता भाजपा से मुख मोड़ चुकी है, तभी जींद रैली का जो हाल हुआ वह सबके सामने है। 

चौटाला ने कहा दिल्ली में मुख्यसचिव के साथ हुई घटना पर कहा कि जो हुआ उस का जिम्मेवार सिर्फ अरविन्द केजरीवाल है और उन के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार  ने जानबूझ कर विधान सभा सत्र की तिथि 5 मार्च को रखी है ताकि हम इस सेसन में शामिल न हो सके, लेकिन हमारे तमाम विधायक 5 और 6 मार्च को विधान सभा में मौजूद होगें और लोकतान्त्रिक तरीके से सरकार का सदन में विरोध करेगें।

हरियाणा के चर्चित आईएएस अशोक खेमका को अभय चौटाला ने  हरियाणा का सबसे बड़ा चोर कहा। उन्होंने कहा की यह खेमका कुछ काम करता नहीं है और सुर्खियों में बने रहने के लिए ट्वीट के जरिए बयानबाजी करता रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static