विदेश ले जाने का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2019 - 06:33 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर लव सैक्स और धोखा का एक मामला सामने आया है जहाँ स्कूल में एक साथ पढ़ते हुए प्यार हुआ उसके बाद उसे विदेश ले जाने की बात कहकर करता रहा दुष्कर्म। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एस.सी.एस.टी. और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

लड़की द्वारा दी गई शिकायत अनुसार 2 साल पहले उसी के साथ 12वी क्लास में पढ़ता था। लड़के ने पहले उसे प्यार में फंसाया और बाद में विदेश ले जाने की बात कहकर 2 साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा बाद में अपने वादे से मुकर गया और इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकियां देने लगा 2जिसके बाद पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई जिसके बाद कल महिला थाना में शिकायत दी गई।जिस शिकयत पर कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया वहीं लड़के के  विशेष समुदाय का होने की वजह से इस मामले को लव जिहाद से जोड़ कर देखा जा रहा था।

इस पूरे  मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी प्रदीप राणा ने बताया कि एक शिकायत पुलिस को दी गयी।जिसमे बताया गया कि 12 वी क्लास में एक साथ पढ़ते थे पहले प्यार में फंसाया और बाद में विदेश जाने की बात कहते हुए दो साल से उसके साथ रेप कर रहा था।इस शिकायत पर हमने तुरन्त कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर एसएसटी एक्ट और विभिन धाराओं में मामला दर्ज कर आज कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static