संत रामपाल के आश्रम पर प्रशासन ने चलाई जेसीबी, 50 अनुयायी गिरफ्तार (VIDEO)

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2017 - 08:58 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंहपुरा स्थित संत रामपाल के आश्रम को तोड़ दिया। यही नहीं वहां मौजूद करीब 50 अनुयाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि बाद में पुलिस ने सब अनुयाइयों को छोड़ भी दिया। सुबह करीब आठ बजे पुलिस और प्रसाशन के 500 जवानों के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

दरअसल, सुबह रोहतक प्रशासन आश्रम को तोडऩे के लिए जेसीबी के साथ पुलिस के 500 जवानों के साथ पहुंचा था। तोड़फोड़ शुरु होने के कुछ ही देर बाद जब रामपाल के अनुयाई और समर्थकों को सूचना मिली तो वे अस्थाई तौर पर बने सतलोक आश्रम में पहुंचे  कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने लगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें दो दिन पहले ही नोटिस दिया था और आज नोटिस जवाब का देना था। लेकिन सरकार ने बिना सूचना दिए ही आश्रम पर कार्रवाई की जा रही है, जो कि बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि रामपाल के समर्थक रोहतक के सिंह पुरा में बने अस्थाई तौर पर बने आश्रम में रात को रुकते थे जिसको पुलिस ने तोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static