सत्ता प्राप्ति के बाद भाजपा के वायदे जुमले बनकर रह जाते हैं : अभय चौटाला

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 09:36 AM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल) : इनैलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राज्यपाल ने बजट सत्र के आरंभ में अपने अभिभाषण में सिंचाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करके किसानों की आमदन 2022 तक दोगुनी करने की वचनबर्द्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में अपने वायदों के साथ वचनबद्धता का संकल्प दोहराती है परंतु सत्ता प्राप्त करने के बाद वायदे जुमला बनकर रह जाते हैं।

भाजपा सरकार ने एस.वाई.एल. नहर के अधूरे निर्माण के लिए उच्चतम न्यायालय के आदेश को क्रियान्वित करने के लिए कोई प्रयत्न नहीं किया, जबकि केंद्र और हरियाणा में भाजपा की सरकार थी और न्यायालय ने केंद्र को अधूरा नहर निर्माण का कार्य पूरा करने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. नहर हरियाणा की जीवनरेखा है जिससे दक्षिणी हरियाणा के मारू एरिया को सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है जो केवल वर्षा पर निर्भर है।

दादूपुर-नलवी नहर योजना को रद्द करके अम्बाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र आदि जिलों की सिंचाई व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया गया है। सरकार की पश्चिमी यमुना नहर की क्षमता को बढ़ाने की योजना है परंतु ताजेवाला हैड से बारिश के समय यमुना का पानी हरियाणा के साथ लगते एरिया में बाढ़ बनकर फसलों का नुक्सान करता है और व्यर्थ में जाता है। अगर इसी पानी को दादूपुर-नलवी नहर में उपयोग किया जाता तो यह किसानों के लिए एक वरदान साबित होती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static