जमीनी विवाद में गोली चली, एक घायल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 13, 2016 - 05:05 PM (IST)

अग्रोहा (हनुमान): गांव लांधड़ी में जमीनी विवाद में चली गोली में एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया, उसे अग्रोहा मैडीकल कालेज में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी कृष्ण लाल ने बताया कि हवा सिंह व ध्यान सिंह दोनों भाइयों का 2 साल से जमीनी विवाद चल रहा था, आज किसी बात पर झगड़ा हो गया। 


आरोप है कि हवा सिंह वगैरह ने गोली चला दी जिसके छर्रे ध्यान सिंह को लगे। घायल ध्यान सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। किसी के खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static