‘शीघ्र होगी 50 हजार कर्मचारियों की अनुबंध आधार पर भर्ती’

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2016 - 01:31 PM (IST)

अंबाला: हरियाणा सरकार प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों को गति प्रदान करने के लिए शीघ्र ही 50 हजार कर्मचारियों की अनुबंध आधार पर भर्ती करेगी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि सरकार के निर्णय के अनुसार विभिन्न विभागों में खाली पड़े करीब 50 हजार पदों पर कर्मचारियों की भर्ती का प्रारूप तैयार किया जा रहा है व शीघ्र ही इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके उपरांत सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी नहीं रहेगी और लोगों के दिन-प्रतिदिन के कार्यों में गति आएगी। 

उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही आऊटसोर्सिग पॉलिसी को बंद करने की पैरवी करते रहे हैं परंतु गत सरकारों ने इस संबंध में कभी सकारात्मक पहल नहीं की। सरकार ने अब ठेकेदारों की बजाय नियमित भर्ती होने तक कर्मचारियों को सीधे विभागों में अनुबंध आधार पर रखने का निर्णय लिया है। इससे राज्य में ठेकेदारी प्रथा पर विराम लगेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static