अंबाला की रेनू राय बनी महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 05:06 PM (IST)

अंबाला(अमन कपूर):  हरियाणा के अंबाला में महिलायें हर कदम पर पुरुषों का मुकाबला करती दिखाई दे रही हैं। यहां अंबाला छावनी के देवी लाल नगर की रहने वाली रेनू राय ने नारी शक्ति का परिचय देते हुए किराए पर ई-रिक्शा लिया और बन गई अंबाला की पहली ई रिक्शा चालक। कड़कड़ाती धूप में सवारियां ढोती यह महिला ई-रिक्शा चालक निसंदेह औरों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। 
PunjabKesari
किसी के आगे हाथ फैलाने या खुद को असहाय बनाने से अच्छा रेनू ने खुद को इस लायक बनाया कि वह दिन के तीन चार सौ रुपए कमा सकें। जिससे वो रिक्शे का किराया निकालने के बाद अपने बच्चों के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर सकें। अब रेनू को इंतजार है तो बस उस वक्त का, जब महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली खट्टर सरकार के अधिकारी या नेता उसकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाकर उसे और सशक्त होने में मदद करें।  

उनका ई-रिक्शा चलाना बाकी महिला सवारियों को भी खूब भा रहा है। महिला सवारियां भी उनके इस जज्बे की खूब तारीफ कर रही हैं। उम्मीद की जा सकती है कि उन्हें देखकर अन्य महिलाओं में भी कुछ कर गुजरने का जज्बा जागेगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static