मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पीठ थप-थपा गए अमित शाह, निशाने पर रहे रॉबर्ट वाड्रा, हुड्डा व चौटाला परिवार

punjabkesari.in Thursday, Nov 02, 2023 - 04:41 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करनाल के आयोजित कार्यक्रम में जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल की पीठ खुले रूप से कई बार थप-थपा गए। वहीं उन्होंने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को भी पूरी तवज्जो दी। अपने संबोधन के शुरू में मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के बाद उनका नाम लिया। जबकि बाकी मंत्रियों का एक ही पंक्ति में एकसाथ लिया।

चुनावी वर्ष 2024 हरियाणा में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी है। राजनैतिक भाषण में अमित शाह के भाषण में कांग्रेस के नेता व नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा प्रमुख तौर से निशाने पर रहे। कांग्रेस के जीजा जी रॉबर्ट वाड्रा, सोनिया ग़ांधी, मनमोहन सिंह तक पर अमित शाह ने राजनैतिक हमला बोला। मौनी बाबा कह मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। कांग्रेस के इलावा उनके निशाने पर चौटाला परिवार भी रहा।

कांग्रेस के 10 साल के शाशन में हरियाणा के लिए केंद्र से मात्र 40 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स आने पर अमित शाह ने तुलनात्मक रूप से कहा कि तब हरियाणा में हुड्डा व देश मे मनमोहन सिंह की कांग्रेस की हकूमतें थी। पीएम मोदी के शाशन काल 9 वर्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा हरियाणा में अब तक 1करोड़ 32 हजार रुपये के प्रोजेक्ट्स आ चुके हैं। कांग्रेस कभी हरियाणा व देश का विकास नहीं कर सकती। कांग्रेस का हाथ जनता के साथ नहीं, जीजा के साथ था व प्रदेश की जनता खाली हाथ थी। हुड्डा के राज में दामाद की सेवा में हरियाणा की जमीनें नीलाम होती थी। अमित शाह ने हुड्डा पर चुटकी लेते हुए कहा कि भजपा की 9 साल की सरकार में हुड्डा जी विकास हुआ दिखता है या नहीं।

अमित शाह ने देश में बने विपक्ष के गठबंधन पर कहा कि यह घमण्डिया गठबन्धन है। जिसमें शामिल 27 दलों में किसी को अपने बेटे को पीएम बनाना है। किसी को एजंसियों से बचाना है। किसी को बेटे को सीएम बनवाना है और किसी को मैडम का वफादार बनना है। राहुल ग़ांधी को भी निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने कहा कि धारा 370 हटने की बात पर जो राहुल बाबा कहते थे कि खून की नदियां बह जाएंगी। मोदी के राज में वहां किसी को भी पर नहीं फैलाने दिए गए।

अमित शाह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यप्रणाली की जहां खुले मन से करते नजर आएं वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की एक अच्छे शाशक के रूप में कई उपलब्धियां भी गिनाई।

कांग्रेस चार सौ बीस पार्टी : मनोहरलाल

करनाल के सफल आयोजन के माध्यम से जहां हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने लोकसभा व विधानसभा चुनावों का शंखनाद भी अमित शाह को बुला कर किया। विपक्ष के प्रति मनोहरलाल के तेवर भी कड़े रहे। जातिवाद, बिचौलिये, कई जातियों के डिप्टी सी एम, भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद को लेकर कांग्रेस पर साधा हमला किया। कांग्रेस को चार सौ बीस पार्टी की संज्ञा देते हुए कहा कि कभी 5 सूत्रीय, कभी 20 सूत्रीय कह कांग्रेस जनता को लूटती रही। गरीबी हटाओ के नारे दे गरीबों की लूटते रहे।

कांग्रेस द्वारा सत्ता में आने व पोर्टल हटाने की बातें कहने पर मनोहरलाल ने कहा कि आप यह कहते रहिए, जनता चुनावों में आपको खुद ही हटा देगी। हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख जनता में से 1 करोड़ से अधिक जनता को इससे लाभ मिल रहा है। मनोहर लाल ने कहा कि हमने अपने घोषणापत्र के 95% वायदे पूर्ण किए हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static