विज का विवादित ट्वीट- नेहरू को जितना जल्दी हो सके, भुला देना चाहिए

punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2017 - 01:16 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरनी):हमेशा से ही अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथग्रहण के बाद पढ़े गए भाषण में जवाहरलाल नेहरू का नाम न लेने पर उसे अच्छा बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने अपने भाषण में जवाहरलाल नेहरू का नाम न लेकर अच्छा ही किया है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि राष्ट्र नेहरू को जितना जल्दी हो सके भूला दे अच्छा है।
PunjabKesari
दरअसल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाषण में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का जिक्र किया और इसके बाद राजेंद्र प्रसाद, राधाकृष्णन, एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब दा की विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही। कोविंद ने इस दौरान महात्मा गांधी और दीनदयाल उपाध्याय की विरासत को आगे बढ़ाने की बात भी कही। अपने पूरे भाषणा में उन्होंने कहीं भी राजीव गांधी, इंदिरा गांधी या फिर जवाहरलाल नेहरू का जिक्र नहीं किया। कांग्रेस ने इसी बात पर नाराजगी जाहिर कर दी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपति ने इन सभी नेताओं के नाम न लेकर सही नहीं किया और ये दिल को चुभने वाली बात है। कांग्रेस नेताओं के इन्हीं बयानों पर अब विज ने ट्वीट कर इस विवाद को और तूल देने की कोशिश की है। विज ने अपने ट्वीट में कहा है कि जवाहरलाल नेहरू का नाम अपने भाषण में न लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अच्छा किया और राष्ट्र को जितनी जल्दी हो सके। जवाहरलाल नेहरू को भुला देना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static