अनिल विज ने विपक्षी पार्टियों को बनाया निशाना, हुड्डा और चौटाला पर कसा तंज

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2019 - 03:08 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर): इनैलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के बाद सभी विपक्षी पार्टी उनका विरोध करने में लगी है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चौटाला को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिसके जैसे संस्कार होते है वो वैसे ही शब्दावली का इस्तेमाल करता है औऱ चौटाला परिवार के संस्कारो से जनता वाकिफ है आने वाले समय में ये अपने पैरो पर भी खड़े नहीं हो पाएंगे।

वहीं अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा को जनता ने सज़ा दी। लेकिन रस्सी जलने के बाद भी बल नहीं गया,अभी इनको और सज़ा मिलना बाकि है।आने वाले विधानसभा चुनाव की दस्तक से आम आदमी पार्टी दिल्ली में बसों व मैट्रो में मुफ्त किराए पर विचार कर रही है इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में इतनी बुरी तरह से पिट के इंसान कुछ तो हत्कंडे अपनाएगा ही क्योंकि दिल्ली की सातो लोकसभा की सीट हारी है तो इस हार को हज़म करने के लिए कुछ तो करेगा ही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static