अन्नू हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी(Video)

punjabkesari.in Sunday, Feb 04, 2018 - 07:46 PM (IST)

रेवाड़ी(पवन कुमार): रेवाड़ी शहर के शक्ति नगर में हुए अन्नू हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बावल रोड सरस्वती विहार निवासी सुमित कुमार पुत्र राजेन्द्र, बड़ा तालाब गुर्जरवाड़ा निवासी साहिल पुत्र नरेश कुमार व गुर्जरवाड़ा निवासी उमेश के रूप में हुई है। पुलिस सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
 

23 जनवरी को शहर के शक्ति नगर में उक्त आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शक्ति नगर निवासी अन्नू पर लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया था। उसके कुछ देर बाद आरोपियों ने सेक्टर-4 में अन्नू के दोस्त संजय यादव व विजय नगर निवासी रजनीकांत पर हॉटऑन के निकट रॉड व लाठी-डंडों से हमला किया था। हमले में तीनों बुरी तरह घायल हो गए थे। घायलों को गंभीर अवस्था में शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां अन्नू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन नामजद व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराआें के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस उसके बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही थी।
 

पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबिश दी जा रही है। जल्द बाकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसे में देखना होगा कि फरार आरोपियों को पुलिस कब तक काबू कर पाती हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static