हरियाणा के इस जिला में नहीं थम रहा काेराेना का कहर, एक और मामला आया सामने

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2020 - 03:02 PM (IST)

साेनीपत(पवन): सोनीपत जिले में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजो की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आज सुबह सोनीपत के अहमदपुर गांव का रहने वाला शख्स काेराेना पॉजिटिव मिला है। ये शख्स दिल्ली की सब्ज़ी मंडी में आढ़ती का काम करता था, इसे 24 अप्रैल को भर्ती किया गया था। 

सोनीपत में करोना रोकथाम अभियान के नोडल अधिकारी डॉक्टर दिनेश छिलर ने बताया कि काेराेना संक्रमित मरीज दिल्ली में आढ़ती का काम करता है, इसका लगातार दिल्ली आना- जाना था। इसे आशा वर्कर ने सर्वे के दौरान चिन्हित किया था।

उन्हाेेंने कहा कि स्वास्थ विभाग ने 24 अप्रैल को इसका सैंपल लिया जो अब पॉजिटिव मिला है। जिसके बाद इसके परिजनों को भी आइसोलेशन में रखा गया और उनके भी सैंपप लेकर भेजें जाएंगे। सोनीपत में अब कोरोना मरीजाें की संख्या 20 पहुंच गई है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static