दोहरी मौत से दहला इलाका: संदिग्ध परिस्थितियों में मिले सुमेश और दिलशाना के शव, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 02:05 PM (IST)

सोनीपत( सन्नी मलिक ) : सोनीपत के राठधाना रोड स्थित मुनमुन गार्डन से सामने आई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया, जहां एक कमरे के अंदर महिला और युवक के शव फंदे से लटके हुए मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, मृतकों की पहचान सुमेश और दिलशाना उर्फ रूबी के रूप में हुई है। 

सुमेश मुनमुन गार्डन चलाता था और सोनीपत के वेस्ट रामनगर का निवासी था, जबकि दिलशाना गांव बैंयापुर की रहने वाली थी और गार्डन में खाना बनाने का काम करती थी।घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब सुमेश के बेटे ने कई बार अपने पिता को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब वह गार्डन पहुंचा तो कमरे के अंदर दोनों के शव चुन्नी के फंदे से लटके हुए मिले। 

बेटे ने तुरंत दोनों को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।मौके से पुलिस को एक शराब की बोतल और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


मामले की जानकारी देते हुए एसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि मुनमुन गार्डन में दो शव मिले हैं जिनकी पहचान सोनीपत के वेस्ट रामनगर के रहने वाले सुमेश और गांव बैंयापुर की रहने वाली दिलशाना के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा, फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static