जिस सरकार के कर्मचारी नाराज हों, वह काम नहीं कर सकती: केजरीवाल (VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Jan 07, 2019 - 08:45 PM (IST)

पंचकूला(उमंग): आप पार्टी के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस सरकार के कर्मचारी नाराज होंगे, वे सरकार काम नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कर्मचारी सरकार से नाराज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे में दिल्ली की ज्यादातर जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से संतुष्ट हैं। वहीं भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि  भाजपा, कांग्रेस पेंशन बहाली नहीं करेगी, केवल आम आदमी पार्टी पेंशन बहाली करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने से सरकार को नुकसान नहीं होगा बल्कि फायदा ही होगा।

PunjabKesari

अरविंद केजरीवाल पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में पहुंचे, जहां उन्होंने पेंशन बहाली यात्रा के पलवल से पंचकूला पहुंचने पर स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता से अपील है कि खट्टर सरकार को हटा कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को लिखने जा रहा हूँ कि दिल्ली के कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करो।

PunjabKesari

वहीं केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बड़ी कंपनियां भाजपा और कांग्रेस को चन्दा देती हैं हमको नहीं देती हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी से एचएस फूलकां और सुखपाल खैहरा द्वारा पार्टी छोडऩे पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहाकि किसी के जाने से पार्टी में फर्क नहीं पड़ता। आप पार्टी कुछ लोगों के पद और सत्ता के लालच को पूरा करने के लिए नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static