अशोक तंवर ने सिरसा नगर परिषद कार्यालय में लगाई RTI, करोड़ों के घोटाले का लगाया आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2023 - 10:46 PM (IST)

सिरसा(सतनाम): आप नेता अशोक तंवर ने सिरसा नगर परिषद द्वारा विकास कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आरटीआई लगाई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा सड़क बनाने के लिए 10 करोड़ का टेंडर लगाया गया है। जिसमें बताया जा रहा है कि 3 सड़कें पहले ही बनी हुई है| उधर नगर परिषद के EO संदीप मालिक का कहना है कि उनके पास एक आरटीआई आई है। जिसका नियमानुसार जवाब दे दिया जाएगा।

बता दें कि आप नेता अशोक तंवर आज अचानक सिरसा नगर परिषद पहुंचे,जहां उन्होंने आम लोगों से बातचीत भी की। अशोक तंवर ने सिरसा में हो रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी तरफ से जिंदगी में पहली बार इस संबंध में आरटीआई लगाई गई है। उम्मीद है कि समय पर उनकी आरटीआई का जवाब दिया जाएगा और अगर समय पर आरटीआई का जवाब नहीं दिया जाएगा तो लोकतंत्र में जो भी अधिकार हैं। उनका उपयोग किया जाएगा।

अशोक तंवर ने कहा कि नगर परिषद में विकास कार्य के तहत सड़क बनाने के लिए 10 करोड़ का टेंडर लगाया गया है। जबकि उन्हें पता चला है कि इसमें तीन सड़के पहले ही बनी हुई है। अशोक तंवर ने कहा कि आम जनता की लड़ाई में आम आदमी पार्टी और वे कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। उधर नगर परिषद के EO संदीप मलिक का कहना है कि अशोक तंवर की तरफ से एक आरटीआई लगाई गई है। उसका जवाब दिया जाएगा। 

                 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static