ईवीएम सुरक्षा को लेकर अशोक तंवर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पर साधा निशाना

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2019 - 03:24 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सिरसा लोकसभा से उम्मीदवार अशोक तवर ने किया मतगणना केंद्र का दौरा जहां उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर ली जानकारी ली। इस दौरान अशोक तवंर ने ईवीएम सुरक्षा को लेकर कहा कि मतदान केंद्र के पास बिना नंबर की गाड़ियां घूमती है। इसी के चलते कांग्रेसाी मतगणना केंद्र के पास निगरानी के लिए टेंट लगाकर बैठे है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला खुद अपने बूथ से  हार रहे हैं तभी ईवीएम में गड़बड़ की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों तो एक संदिग्ध ट्रक भी मतगणना केंद्र में घुस गया था। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तत्परता से प्रशासन ने उसे बाहर का रास्ता दिखाया। अशोक तंवर ने इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पर भी निशाना साधा। अशोक तवर ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला अपने बूथ से हार रहे हैं। यही कारण है कि ईवीएम में गड़बड़ करने की कोशिश की जा रही है। अशोक तवर ने कहा कि कांग्रेसी इतनी आसानी से ईवीएम में गड़बड़ी नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 9 दिनों से कांग्रेस के द्वारा मतगणना केंद्र के बाहर निगरानी को लेकर टेंट लगाया गया है। जहां पर कांग्रेसी 24 घंटे पहरा दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static