रोडवेज के चेकिंग स्टाफ पर चाकुओं से हमला, बिना टिकट पकड़े गए थे युवक
punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 03:27 PM (IST)
करनाल (केसी आर्या): करनाल में नमस्ते चौक के पास रोडवेज के चेकिंग के दौरान कुछ युवकों ने चेकिंग स्टाफ पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टिकट इंस्पेक्टर ने उक्त युवकों को बस में बिना टिकट के सफर करते हुए पकड़ा था। वहीं घायल इंस्पेक्टर घायल अवस्था में ट्रामा सैंटर में भर्ती किया गया। बताया ये भी जा रहा है कि पुलिस को मामले की सूचना दी गई, परंतु पुलिस मौके पर पहुंच नहीं सकी थी।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो की बस को चैक करते समय रोडवेज चेकिंग स्टाफ ने कुछ युवकों को बिना टिकट के पकड़ा। जब उनसे जुर्माना वसूलने की बता कही गई, तो एक युवक ने अचानक चाकू निकाल कर हमला बोल दिया। युवक के हमले से इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के कंधे और बाजू चोटहिल हो गई। घायल इंस्पेक्टर को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
करनाल में खूनी खेल, युवक पर 13 बार चाकू से वार कर बेरहमी से हत्या...मरने से पहले वीडियो में खोले राज