युवक ने फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 07:25 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-37 थाना एरिया के  खांडसा गांव में किराये ​के कमरे में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से कमरे ​का निरीक्षण कराया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, बिहार के सीतामढी निवासी राकेश कुमार (32) अपने पिता के साथ खांडसा गांव में किराये पर रहता था। 18 फरवरी को उसका पिता गांव चला गया था। 19 फरवरी की दोपहर बाद राकेश कुमार अपने कमरे बाहर नहीं निकला था। पड़ोस में रहने वाले जानकारों ने राकेश मोबाइल पर कई बार कॉल की तो उसने काॅल नहीं उठाई। ऐसे में पड़ोसियों ने ​खिड़की से कमरे के अंदर झांका तो राकेश को फंदे पर लटका पाया। 

 

पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर राकेश को फंदे से उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सेक्टर-37 थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। जांच अ​धिकारी एएसआई राजेंद्र ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static