बेसहारा पशु आगे आने से बिगड़ा संतुलन, पेड़ से टकराई गाड़ी, 3 महिलाओं की मौत(VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 02:41 PM (IST)

नारनौंद :  हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा उस सयम हुआ जब बेसहारा पशु पिकअप गाड़ी के आगे आ गया, जिसको बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण नहीं कर पाया और गाड़ी असंतुलित होकर सफेदे के पेड़ से टकराई। घायलों को इलाज के लिए नारनौंद के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से उन्हें हांसी व हिसार रैफर कर  दिया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भिजवाया गया है। पुलिस  मामले की जांच कर रही है।

शनिवार सुबह गांव राजथल की करीब 14 महिलाएं व एक गाड़ी चालक गांव सैनीवास में झाड़ा लगवाने के लिए गई थीं। दोपहर को लौटते समय अचानक गाड़ी के सामने बेसहारा पशु आ गया। जिसकी वजह से उपरोक्त हादसा हो गया। 
इस हादसे में राजथल निवासी बीरमति (57), कृष्णा (62)व रानी शर्मा को गंभीर अवस्था में नारनौंद के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मनीषा, संतरो, सरोज, वीरमति, कविता, सरोज, संतोष, प्रेम देवी, अंजू सहित 3 अन्य महिलाएं व गाड़ी चालक घायल हो गया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static