पंचकूला में धरने पर बैठे सरपंचों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, कई लोग हुए बेहोश

punjabkesari.in Friday, Mar 03, 2023 - 06:11 PM (IST)

पंचकूला(उमंग): पंचकूला के हाउसिंग बोर्ड पर धरना लगा कर बैठे सरपंचों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया,जिससे कई प्रदर्शनकारी बेहोश हो गए। पुलिस और अन्य लोगों ने उन्हें धरना स्थल से उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले गए। वहीं राहगीर भी उनके आतंक परेशान हो गए। इसके लिए लोगों ने आग जलाकर उन्हें भगाने की कोशिश की।

बता दें कि सरपंच अपनी मांगों को लेकर पंचकूला में प्रदर्शन कर रहे है। वहीं पुलिस ने उनके प्रदर्शन को उग्र होते हुए देख कर लाठियां भी चार्ज की। वहीं आज का दिन उनके लिए मुसीबत ही बना रहा। इस दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया,जिससे कई सरपंच बेहोश हो गए। अन्य प्रदर्शनकारी भी धरना स्थल से सुरक्षित स्थान पर जा रहे है।  

               (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static